मंडला
ग्राम मांगा में नरवाई प्रबंधन कार्यशाला आयोजित
कलेक्टर के निर्देशन में ग्राम पंचायत मांगा, विकासखंड मवई में नरवाई प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को बताया गया कि फसल कटाई के बाद नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।



