बड़वानी
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण भाव के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज बड़वानी विधानसभा के पाटी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखल्या के ग्राम हाटबावड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।









