कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा गिरदावरी कार्य का सतत निरीक्षण कर इसकी गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में तहसील साईंखेड़ा के तहसीलदार श्री इमरान मंसूरी ने ग्राम गुजरझिरिया, पटवारी हल्का क्रमांक 41 में पहुंचकर गिरदावरी कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों का भौतिक सत्यापन करते हुए ऑनलाइन गिरदावरी की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। हल्का पटवारी श्री सौरभ कौरव स्वयं मौके पर पहुंचकर गिरदावरी कार्य संपादित कर रहे हैं।
तहसीलदार श्री मंसूरी ने गिरदावरी कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अमले को कार्य पूरी गंभीरता, सावधानी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा गिरदावरी कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि फसलों एवं कृषि संबंधी आंकड़ों का वास्तविक और सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।




