राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा सत्र 2026-27 मे समस्त शासकीय प्राथमिक एव माध्यमिक विद्यालयो मे कक्षा 3 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के प्रतिभा पर्व / अर्द्धवार्षिक मूल्याकन (परीक्षा) के लिए टाइम टेबिल जारी किया गया है। जारी टाईम टेबिल के अनुसार कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, इसके तहत 01 दिसंबर को प्रथम भाषा- (हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी) की परीक्षा होगी, 02 दिसंबर को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु), 04 दिसंबर को द्वितीय भाषा-अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है), 05 दिसंबर को पर्यावरण अध्ययन तथा 07 दिसंबर को अतिरिक्त भाषा-हिन्दी/उर्दू विषय का मूल्यांकन होगा।

इसी प्रकार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जिसके तहत 01 दिसंबर को प्रथम भाषा- हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी, 02 दिसंबर को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु), 04 दिसंबर को द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है), 05 दिसंबर को विज्ञान, 07 दिसंबर को तृतीय भाषा-संस्कृत/हिन्दी/उर्दू/मराठी और 08 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान विषय का मूल्यांकन होगा। जिले के समस्त अशासकीय विद्यालयों एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसो को भी कक्षा 5 एव 8 के विद्यार्थियो का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रदाय परीक्षा टाईम टेबिल अनुसार ही आयोजित कराना अनिवार्य होगा तथा शेष कक्षाओ का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन समस्त अशासकीय विद्यालय एवं डाइस कोड प्राप्त मदरसे अपने अनुसार आयोजित करा सकेंगे।