म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में आज सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोंगा टीकमगढ़ में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती प्रवीणा व्यास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ द्वारा उपस्थित छात्राओं को सुरक्षित बचपन अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का उददेश्य बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, ऑनलाईन सुरक्षा के उपाय बताना तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी और बच्चों से कहा कि यदि किसी के साथ कोई घटना घटित होने की संभावना है तो उसे छिपायें नहीं बल्कि अपने माता-पिता, परिवार के अन्य सदस्यगण और विद्यालय के शिक्षक को अवश्य बताये ताकि संभावित घटना को होने से रोका जा सके तथा मोबाईल का दुरूपयोग न करने की सलाह दी। इस अवसर पर श्री वरूण पुनासे, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ द्वारा विद्यालय की छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, बालकों के अधिकार, साईबर शोषण, डिजिटल क्राईम, आदि संबंधित कानूनों के बारें मेंे जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री अनुज कुमार चंसौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी, टीकमगढ ने बाल विवाह, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही नालसा टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर 15100, पुलिस हेल्पलाईन नंबर 112, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती झा मैडम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण व अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।