कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में 7 सडको के पुर्ननिर्माण हेतु 12 करोड 26 लाख रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस संबंध में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना अंतर्गत विभाग द्वारा इनके पुर्ननिर्माण हेतु प्रस्ताव भेजे गये थे। उल्लेखनीय है कि पीएमजीएसवाय योजना के तहत पूर्व में निर्मित यह सडके रेलवे प्रोजेक्ट तथा अन्य विकास निर्माण कार्याे के चलते हैवी ट्रेफिक के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी, इन सडको के पुर्ननिर्माण हेतु 12 करोड 26 लाख 03 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। पीएमजीएसवाय के महाप्रबंधक श्री सतेन्द्र चौहान ने बताया कि सात सडको के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिनकी टेण्डर प्रक्रिया जारी है, इन सडको के पुर्ननिर्माण से क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन सुलभ होगा।
जिन सडके के पुर्ननिर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है, उनमें मेवाडा से चकबमूलिया लम्बाई 5.90 किलोमीटर लागत 1 करोड 91 लाख 2 हजार, धीरोली से फूलदा लम्बाई 7.21 किलोमीटर लागत 1 करोड 93 लाख 24 हजार, श्योपुर पाली रोड से भीकापुर लम्बाई 4.30 किलोमीटर लागत 1 करोड 36 लाख 11 हजार, शिवपुरी श्योपुर रोड से कैरका सरजुपूरा लम्बाई 12.80 किलोमीटर लागत 3 करोड 63 लाख 86 हजार, धौरीबावडी से दूबावली लम्बाई 5.10 किलोमीटर लागत 97 लाख 06 हजार, गोरस टेटरा रोड से धौरीबावडी लम्बाई 2.87 किलोमीटर लागत 67 लाख 21 हजार, टेटरा गोरस रोड से रघुनाथपुर लम्बाई 7.65 किलोमीटर लागत 1 करोड 77 लाख 53 हजार शामिल है। सडक निर्माण के पैकेज में संबंधित एजेंसी द्वारा आगामी 5 साल तक के सडक संधारण कार्य को भी शामिल किया गया है।