पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तथा नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कराहल सेक्टर की नवांकुर संस्था सरस्वती महिला मंडल द्वारा कराहल स्थित अशासकीय शिक्षण संस्थान न्यूरॉन्स कान्वेंट स्कूल में माटी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ नवांकुर सखियों तथा नवांकुर संस्था और सीएमसीएलडीपी के मेन्टरों के साथ विधालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भागीदारी की गई।

प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद अभियान की व्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के आमजन और युवाओं को मिट्टी की मूर्तियां स्वयं बनाने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही कराहल विकासखंड के सभी सेक्टरों में जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्थाओं द्वारा भी नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। पर्यावरण संकल्प के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सह भागियों को इको-फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा बनाने की विधि सिखाने के साथ-साथ अपने घरों में ही प्रतिमा के विसर्जन और पौधरोपण का संकल्प भी दिलाया जा रहा है।

प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सचिव श्री घनश्याम गुर्जर, प्रशिक्षक सुश्री संध्या गौतम, परामर्शदाता श्री बीरेन्द्र कुमार पाराशर, नवांकुर सखियां श्रीमती सैफाली राठौर, श्रीमती नेरू राठौर, शिक्षकगण श्री मनीष राठौर, श्री संदेश श्रीवास्तव, सुश्री मोनिका सैन, सुश्री मनीषा शर्मा, सुश्री पिंकी गोयल आदि मौजूद रहें।