डीईआईसी जिला चिकित्सालय बैतूल में 27 अक्टूबर को पाढर चिकित्सालय के सहयोग से कटे होठ व तालू से ग्रसित बच्चों के लिए शिविर आयोजित किया गया।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बैतूल डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि आरबीएसके दल द्वारा चिन्हित हितग्राहियों को आरबीएसके कार्यक्रम अंतर्गत आवंटित वाहनों से हितग्राहियों को शिविर स्थल तक लाया गया। जहां बच्चों की स्क्रीनिंग पाढर से आये श्री सतीश सरनेकर द्वारा की गई। स्क्रीनिंग पश्चात चयनित बच्चों को पाढर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां स्माइल ट्रेन इंण्डिया के तहत सभी बच्चों की निःशुल्क सर्जरी की जाएगी।

शिविर में 7 हितग्राहियों को लाया गया, जिसमें से 5 हितग्राहियों को सर्जरी के लिए पाढर चिकित्सालय भिजवाया गया। शिविर में श्री योगेन्द्र कुमार, अर्ली इन्टरवेन्शन मेनेजर, श्री कमलेश कासलेकर, विशेष शिक्षक सहित समस्त आरबीएसके चिकित्सक एवं डीईआईसी स्टाफ उपस्थित थे।