प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ सीजन में मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण फसल क्षति के संबंध में टोल फ्री नंबर 14447 पर कुल 26,965 पात्र कृषकों के सर्वे प्राप्त हुए हैं। इनमें से 25,401 किसानों का सर्वे निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा चुका है। वहीं शेष 1,564 किसानों का सर्वे किया जाना बाकी है। शेष किसानों का सर्वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियमानुसार किया जाएगा।

फसल क्षति के आकलन के आधार पर जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उन्हें नियमानुसार फसल बीमा की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाएगी। संबंधित राशि शासन के प्रावधानों एवं योजना के नियमों के अनुसार पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। इससे फसल क्षति से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी।