एडिप योजना एवं राष्ट्रिय वयो श्री योजना के अंतर्गत मंदसौर जिले के दिव्‍यांगजनो एवं वृद्धजनों को ट्राईसाइकल, मोटर ट्राइसइकल, कृत्रिम अंग एवं जीवन सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने के लिए चिन्‍हांकन/मुल्‍यांकन हेतु परीक्षण शिविर समस्‍त विकासखण्‍ड स्‍तर पर निम्‍नांकित तिथियों में शिविर आयोजित किये जाएंगे। 26 अक्‍टूबर 2026 को प्रात: 11:00 बजे जनपद पंचायत परिसर मंदसौर शिविर में मंदसौर विकासखण्‍ड में सम्मिलित जनपद पंचायत मंदसौर, नगर पालिका मंदसौर, नगर परिषद नगरी। 27 अक्‍टूबर 2026 को प्रात: 11:00 बजे जनपद पंचायत परिसर मल्‍हारगढ़ में मल्‍हारगढ़ विकासखण्‍ड में सम्मिलित जनपद पंचायत मल्‍हारगढ़, नगर पालिका मल्‍हारगढ़, नगर परिषद मल्‍हारगढ़, नगर परिषद नारायणगढ़, नगर परिषद पिपलिया मंडी। 28 अक्‍टूबर 2026 को प्रात: 11:00 बजे सांदीपनी विद्यालय सितामऊ रोड़ लदुना में सितामऊ विकासखण्‍ड में सम्मिलित जनपद पंचायत सितामऊ, नगर परिषद सितामऊ, नगर परिषद सुवासरा। 29 अक्‍टूबर 2026 को प्रात: 11:00 बजे सिविल हॉस्पिटल परिसर भानपुरा में भानपुरा विकासखण्‍ड में सम्मिलित जनपद पंचायत भानपुरा, नगर परिषद भानपुरा, नगर परिषद भैंसोदा। 30 अक्‍टूबर 2026 को प्रात: 11:00 बजे सिविल हॉस्पिटल परिसर गरोठ में गरोठ विकासखण्‍ड में सम्मिलित जनपद पंचायत गरोठ, नगर परिषद गरोठ, नगर परिषद शामगढ़।

परीक्षण शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्‍को) उज्‍जैन के पुनर्वास विशेषज्ञों द्वारा दिव्‍यांगजनो एवं वृद्धजनों का चिन्‍हांकन, मुल्‍यांकन किया जायेगा एवं पात्र पाए जाने पर आगामी शिविर में उपकरण वितरित किये जाएंगे और कृत्रिम अंग का वितरण शिविर स्‍थल पर ही किया जाएगा।

दिव्‍यांगजनों हेतु आवश्‍यक दस्‍तावेज

कम से कम 40 प्रतिशत दिव्‍यांगता वाला यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र (आय 22500 रूपये से कम मासिक आय) आथवा बीपीएल राशन कार्ड, समग्र आईडी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो साथ ही पिछले तीन वर्षो में किसी भी स्‍त्रोत से कोई उपकरण प्राप्‍त नही किया गया हो एवं कृत्रिम अंग हेतु एक वर्ष। मोटरट्राईसाइकिल के लिए 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्‍यांगता होना अनिवार्य है एवं पिछले तीन वर्षो में किसी भी स्‍त्रोत से मोटरट्राईसाइकिल का लाभ नही लिया गया हो।

वृद्धजनों हेतु आवश्‍यक दस्‍तावेज

आधार कार्ड 60 वर्ष या उससे अधिक का हो, आय प्रमाण पत्र (आय 15000 रूपये या उससे कम मासिक आय) आथवा बीपीएल राशन कार्ड, समग्र आईडी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो।