प्रसिद्ध धार्मिक एवं तीर्थ स्थल चित्रकूट में 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले दीपावली मेला पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न मेला स्थलों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अनुसार गुप्त गोदावरी स्थल परिसर पर जनपद पंचायत उचेहरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओ.पी. अस्थाना की डयूटी लगाई गई है। इसी प्रकार प्रमुख द्वार (परिक्रमा पथ) पर जनपद पंचायत मझगवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल पाण्डेय, राघव प्रयाग घाट पर नगर परिषद अमरपाटन की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुषमा मिश्रा, आरोग्य धाम एवं स्फटिक शिला में नगर परिषद मनगवां के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिलेश मिश्रा तथा हनुमान धारा परिसर में जनपद पंचायत रामपुर बघेलान की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि पाण्डेय की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को 5 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे तक निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
संस्कृति
चित्रकूट दीपावली मेले में व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
सतना · 3 नवंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न मेला स्थलों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को 5 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे तक निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

