मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं नालसा की शिक्षा योजना- 2026 के अंतर्गत श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों के लिए मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल में एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Special Legal Awareness-cum-mentoring and Guidance Programme for persons with Hearing and Speech Impairments के अंतर्गत Deaf week के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के संबंध में जानकारी प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में उपस्थित श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकार, निःशुल्क विधिक सेवाएं, शासकीय कल्याणकारी योजनाएं, शिक्षा एवं रोजगार संबंधी अधिकार तथा शिकायतों के निराकरण हेतु उपलब्ध तंत्र के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की समस्याओं एवं विधिक आवश्यकताओं को समझकर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आवश्यक ऑडियो-विजुअल व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं साइन लैंग्वेज के माध्यम से प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित की गई। प्रतिभागियो ने मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में सामूहिक रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों को न्याय तक समान एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनके विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की सचिव श्रीमती शर्मिला बिलवार एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डेहरिया द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। आनलाइन कार्यशाला के अंत में मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधिपति मुख्य न्यायमूर्ति श्री अल्पेश वाय. कोगजे के द्वारा स्वयंसिद्ध साक्षरता से आत्मनिर्भरता पाठ्यक्रम का विमोचन किया गया इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया एवं न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित रहे।

