राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय राजगढ़ म.प्र. के मार्गदर्शन में तथा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजगढ़ के सचिव सह जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार शर्मा के निर्देशन में माह नवम्‍बर, 2026 हेतु तैयारी की मासिक कार्ययोजना के क्रियान्वयन अंतर्गत बुधवार को जिला राजगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु संचालित संस्था स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण सेंटर राजगढ़ में प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राजगढ़ सुश्री अर्चना मर्सकोले के मुख्य आतिथ्य तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मुकेश कौशल की उपस्थिति में नालसा- मानसिक रूप से पीड़ितों के लिये विधिक सेवा योजना, स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत, ई-लोक अदालत, नालसा - असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये विधिक सेवा योजना विषय पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।