सेवा संकल्प अभियान के तहत जीजामाता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बुरहानपुर में गुरूवार को महाविद्यालय स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रंगों एवं रचनात्मक कला के माध्यम से अपने सपनों के विकसित भारत की परिकल्पना को आकर्षक रंगोलियों के रूप में प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा के जरिए विकसित भारत के विभिन्न आयामों को रंगोली में उकेरा।

प्रतियोगिता में यश कछवाये एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी लक्ष्मी चौहान एवं समूह तथा कुमारी डॉली मार्चे एवं समूह ने द्वितीय और कुमारी भाग्यश्री एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी श्रृंखला में बुधवार को महाविद्यालयीन चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में यश कछवाये ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी खुशबू मंसूरी एवं कुमारी वैष्णवी जगताप ने द्वितीय तथा कुमारी खुशी मुंशी एवं श्री महेश जनजालकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विदित है कि 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान जिले में संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।