जिले में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की पहचान एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय एनसीडी मरीजों की स्क्रीनिंग एवं फॉलोअप अभियान चलाया जा रहा है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। टीम में चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहेंगे। अभियान के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर आदि बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही पूर्व से चिन्हित मरीजों का फॉलोअप भी किया जाएगा, जिससे उनके स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे अपने नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। उन्होंने पूर्व से चिन्हित मरीजों से भी नियमित फॉलोअप कराने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

