विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा की महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से जिले की छह महिलाओं को आहार अनुदान योजना का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी है। इसके तहत प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 1500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया एवं सहरिया की परिवार की मुखिया महिलाओं को पोषण आहार के लिए प्रतिमाह 1500 रुपये का अनुदान दिया जाता है। इसी योजना के अंतर्गत बैहर विकासखंड की छह बैगा महिलाओं को पात्रता के आधार पर लाभान्वित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं में बैहर विकासखंड के ग्राम पाथरी की श्रीमती रतना धुर्वे, ग्राम टोपला की श्रीमती उर्मिला धुर्वे, ग्राम गंजेसर्रा की श्रीमती धंती मेरावी एवं श्रीमती सनिता मरकाम तथा ग्राम कुर्रेझोड़ी की श्रीमती इंदू मरकाम एवं श्रीमती रमोतिन मरकाम शामिल हैं।स्वीकृति के बाद इन सभी महिलाओं को अब प्रतिमाह 1500-1500 रुपये की राशि आहार अनुदान के रूप में प्राप्त होगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को पोषण आहार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके पोषण स्तर में सुधार लाना है।
जनजातीय कार्य विभाग
बैगा जनजाति की 6 महिलाओं को आहार अनुदान योजना की स्वीकृति
अब हर माह मिलेंगे 1500-1500 रुपये, पोषण आहार के लिए बैंक खातों में जमा होगी राशि
बालाघाट · 19 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी है।
- योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं को पोषण आहार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके पोषण स्तर में सुधार लाना है।


