शासन द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 एवं शासन निर्देशों के पालन में नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा आज दिनांक 24 सितंबर 2026, गुरुवार को नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वच्छता सफाई मित्र प्रतिदिन नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर सफाई मित्रों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों एवं सावधानियों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

नगर पालिका परिषद बड़वानी का संकल्प है कि स्वच्छ शहर के साथ स्वस्थ सफाई मित्र भी सुनिश्चित किए जाएं।