पिछले एक माह के दौरान मालवा निमाड़ में बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों में व्यापक रूप से कमी दर्ज हुई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 15 जिलों के कार्य क्षेत्र के 63 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 3 अक्टूबर की स्थिति में 5358 शिकायतें दर्ज हुई थी, 3 नवंबर की स्थिति में आपूर्ति संबंधी दैनिक शिकायतों की संख्या 3809 दर्ज हुई हैं। इस तरह करीब तीस प्रतिशत शिकायतें कम हुई है। कंपनी द्वारा आपूर्ति की सतत की सतत मानिटरिंग की जा रही हैं, साथ ही ग्रिडों, ट्रांसफार्मर, केबल, कंडक्टर संबंधी कार्य सतत किए जा रहे हैं।