बड़वानी जिले में इंदौर सहकारी दुग्ध संघ इंदौर के माध्यम से 85 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सचिवों एवं टेस्टर्स के लिए एक विशेष क्वालिटी मैनेजमेंट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण स्केच द आर्ट टू क्रिएट फर्म द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में गुणवत्ता (क्वालिटी मैनेजमेंट) को और अधिक बेहतर बनाना तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ( FSSAI ) के नियमों, प्रावधानों और खाद्य सुरक्षा मानकों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे दुग्ध संग्रहण में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

इस प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी 85 समिति सचिवों और टेस्टर्स के थ्ैै।प् के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए, जिससे ये सभी समितियाँ अब पूर्ण रूप से वैधानिक मानकों के अनुरूप दूध संकलन का कार्य करने के लिए तैयार हो गई हैं।