शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने नगर कानड़ में श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिमा विसर्जन सुरक्षित एवं सम्मानजनक तरीके से संपन्न कराया जाए। विसर्जन स्थल पर लाइफ जैकेट के साथ गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
साथ ही उन्होंने विसर्जन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, क्रेन व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु कहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, एसडीएम, तहसीलदार श्री भागीरथ चौहान, थाना प्रभारी एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


