सीधी
ग्रामीण क्षेत्रों में फायर प्लान एवं फायर एनओसी के प्रकरणों की जांच के लिए नई समिति गठित
ग्रामीण क्षेत्रों में फायर प्लान की स्वीकृति एवं फायर एनओसी से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं तकनीकी रूप से परीक्षण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विकास मिश्रा ने जांच दल का गठन किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।








