कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराहल में विकासखण्ड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीईओ कराहल श्री एमपी मौर्य, प्राचार्य श्री अजय रावत सहित अन्य शिक्षक तथा विद्यार्थी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सहभागिता की गई तथा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों हेमन्त कुशवाह, रिषिका गुर्जर, साक्षी यादव, चंचल राजपूत, रितु राजपूत, रत्नेश यादव, रूचि यादव, सोनम जाटव को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।