उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि रतलाम जिले मे रबी फसलो की बुवाई को ध्यान में रखते हुयें समस्त कृषकों को उर्वरको का समुचित एवं अनुशंसित उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

कृषक उर्वरक का उपयोग मृदा परीक्षण रिपोर्ट, फसल एवं मृदा उर्वरता के अनुसार नाईट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश तथा सूक्ष्म पोषक तत्वो का उपयोग करें। वर्तमान मे जिले में यूरिया 7406.335 मेट्रिक टन, एनपीके 6874.895 मेट्रिक टन, एसएसपी 5907.60 मेट्रिक टन, डीएपी 2525.10 मेट्रिक टन तथा एमओपी 775.325 मेट्रिक टन उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

उर्वरक वितरण ई-विकास प्रणाली द्वारा किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ऐसे किसान जिनकी फार्मर आई डी बनी हुई है। सामान्य व्यवस्था अनुसार ई-टोकन जनरेशन लॉगिन विकल्प के माध्यम से टोकन जनरेट कर सकते है। अक्षम, वृद्ध तथा महिला कृषक अन्य किसी व्यक्ति को अधिकृत कर ई-विकास पोर्टल पर टोकन जनरेट करने के उपरांत उर्वरक प्राप्त कर सकते है।

जिले के समस्त किसानो से अपील की जाती है कि वे उर्वरक का अनुशंसित मात्रा से अधिक उपयोग न करें एवं मृदा स्वास्थ तथा फसल उत्पादकता बनाये रखने में सहयोग करें।