मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिले के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक स्वावलंबन का नया उजाला फैला रहा है। शिवपुरी जिले के ग्राम बरखाड़ी की रहने वाली श्रीमती रेखा जाटव की सफलता की कहानी इस बात का सशक्त प्रमाण है कि यदि सही अवसर और शासकीय प्रोत्साहन मिले, तो ग्रामीण महिलाएं सामूहिक शक्ति के बल पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख सकती हैं। ग्राम बरखाड़ी निवासी श्रीमती रेखा जाटव का जीवन पहले सीमित घरेलू जिम्मेदारियों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच गुजर रहा था। ग्रामीण पृष्ठभूमि में आजीविका के स्थाई अवसरों और पूंजी के अभाव के कारण उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और खुद को स्थापित करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता था। आजीविका मिशन से मिला संबल और संगठनात्मक नेतृत्व विपरीत परिस्थितियों के बीच श्रीमती रेखा जाटव मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लोढ़ी माता स्वसहायता समूह से जुड़ीं। अपनी लगन और सक्रियता के बल पर वे ग्राम संगठन में कोषाध्यक्ष चुनी गईं। इसके उपरांत, उन्हें दमयंती महिला समुदाय समिति में लघु उद्योग सखी का दायित्व सौंपा गया। समूह से मिले इस संगठनात्मक अनुभव और प्रशिक्षण ने उन्हें महिलाओं को एक सूत्र में पिरोने और व्यावसायिक दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रदान किया। 2.37 लाख रुपये का मिला सहयोग, पहली बार खरीदा 70 क्विंटल गेहूं महिलाओं को व्यापार से जोड़ने के उद्देश्य से श्रीमती रेखा जाटव की पहल पर 5 स्वयं सहायता समूहों को मिलाकर कंचन उत्पादक समूह (उत्पादन समूह/पीजी ग्रुप) का गठन किया गया, जिसमें 15 दीदियां एक साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। समूह के इस व्यावसायिक नवाचार हेतु जिला प्रशासन व आजीविका मिशन के माध्यम से ₹2,37,000 की पहली वित्तीय राशि प्राप्त हुई। इस पूंजी का बेहतर नियोजन करते हुए समूह ने पहली बार में 70 क्विंटल गेहूं की खरीद कर अपना थोक व्यापार एवं प्रसंस्करण कार्य शुरू किया। महिलाओं को व्यापारी के रूप में स्थापित कर बनीं प्रेरणा का स्रोत श्रीमती रेखा जाटव का उद्देश्य केवल स्वयं कमाना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की सभी बहनों को व्यापारी के रूप में स्थापित करना है। बरखाड़ी से शुरू हुई इस पहल को वे आसपास के अन्य गांवों में भी विस्तारित कर रही हैं। आज 15 दीदियां कंचन उत्पादक समूह के माध्यम से एक साथ जुड़कर संगठित व्यापार कर रही हैं, जिससे उनके परिवारों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है और वे समाज में सम्मानजनक स्थान हासिल कर रही हैं। श्रीमती रेखा समता सखी के रूप में भी कार्य कर रही हैं और कई महिलाओं का मार्गदर्शन कर रही हैं। श्रीमती रेखा जाटव कहती हैं कि मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने उनके जीवन को एक नई दिशा, वित्तीय मजबूती और समाज में सम्मानजनक पहचान दी है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने वाली इन जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश शासन तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
सफलता की कहानी
श्रीमती रेखा जाटव ने आजीविका मिशन के सहयोग से बनाई नई पहचान, 15 दीदियों को जोड़कर शुरू किया कंचन उत्पादक समूह (कहानी बदलाव की)
जिले से मिली 2.37 लाख रुपये की वित्तीय सहायता से खरीदा 70 क्विंटल गेहूं; लघु उद्योग सखी के रूप में अन्य महिलाओं को बना रहीं व्यापारी
शिवपुरी · 17 अक्टूबर 2026 · 4 मिनट
खास बातें
- मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिले के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक स्वावलंबन का नया उजाला फैला रहा है।
- समूह से मिले इस संगठनात्मक अनुभव और प्रशिक्षण ने उन्हें महिलाओं को एक सूत्र में पिरोने और व्यावसायिक दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रदान किया।
- समूह के इस व्यावसायिक नवाचार हेतु जिला प्रशासन व आजीविका मिशन के माध्यम से ₹2,37,000 की पहली वित्तीय राशि प्राप्त हुई।

