लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह बुधवार को हाउबाग गोरखपुर व्यापारी संघ द्वारा आयोजित दशहरा चल समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जय भवानी दुर्गा उत्सव समिति, रसल चौक की छत्रपति शिवाजी महाराज एवं मां तुलजा भवानी की झांकी का पूजा-अर्चना की।

समारोह में झांकियों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भक्ति गीतों पर कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री श्री सिंह ने गोरखपुर स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने दर्शकदीर्घा में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, महामंत्री श्री कौशल सूरी सहित हाउबाग गोरखपुर व्यापारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।